अभी जिंदा हूं मरा नहीं !
सुना था मोहब्बत लफ्जों से नहीं एहसासों से होती है , तकलीफ बस इतनी सी है , तुझे कभी समझ आया नहीं और हमने कभी जताया नहीं। खोया बहुत कुछ, मगर पाया भी है। शिकवा, शिकायत, बेवफाई, प्यार सब कुछ दिया तुमने। मगर फिर भी तुझसे कोई गिला नहीं। बेसुध हूं जरूर आज भी तेरे प्यार में, अफसोस फिर भी जिंदा हूं अभी मरा नहीं।।